हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि उसकी साधना करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं। हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना सबसे उत्तम माना क्या है। लेकिन इन दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है ताकि आपको इसका पूर्ण फल प्राप्त हो सके।

Hanuman Chalisa Padhne Ke Niyam: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को बजरंगबली जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में आ रहे सभी कष्ट दूर होते हैं। ऐसे में यदि आप हनुमान चालीसा पाठ का पूर्ण फल प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

न करें ये गलतियां

आप जब भी हनुमान चालीसा का पाठ करने बैठें, तो किसी भी प्रकार का नकारात्मक विचार अपने मन में न लाएं। क्योंकि ऐसा करने से आपको हनुमान चालीसा का पाठ करने का पूर्ण लाभ प्राप्त नहीं होता। हनुमान चालीसा का पाठ करते समय अपना पूरा ध्यान इस पर ही केंद्रित रखें। किसी भी तरह की बातचीत न करें, तभी आपको हनुमान जी की कृपा प्राप्त हो सकती है।

नाराज हो सकते हैं बजरंगबली

अगर आप हनुमान जी की आराधना करते हैं और उसके उनके सच्चे भक्त हैं, तो इस बात का ध्यान रखें की कभी किसी निर्बल व्यक्ति को परेशान न करें। न ही किसी से अपशब्द बोलें। ऐसा करने से भी आपको हनुमान चालीसा पाठ का लाभ नहीं मिलता।

कितनी बार करना चाहिए पाठ

हनुमान जी की आराधना के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। ऐसे में यदि आप मंगलवार के दिन तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो इससे हनुमान जी अति प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखते हैं।

जरूर करेंगे काम

जब भी आप हनुमान चालीसा का पाठ करने बैठें, तो इससे पहले पास एक पात्र में जल भरकर रख लें। हनुमान चालीसा का पाठ पूरा होने के बाद इस जल को ग्रहण करें। इससे आपको जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें –
“हनुमान चालीसा” की रचना कैसे हुई, पढें हनुमान चालीसा का शुद्ध (संशोधित) पाठ | Shudh (Corrected Version) Hanuman Chalisa Path

☆彡ֆαтуαм🇮🇳 [☆ᏕᎶ ] Avatar

Published by

Categories:

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started